खुशखबरी: मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाई गई, यहां से जाने किस राज्य में कितनी मजदूरी बड़ी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा श्रमिक को तोहफा देते हुए उनकी मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है| मनरेगा यानी महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत काम करने वाले श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी में तीन से लेकर 10% तक की बढ़ोतरी की गई है| यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में मिलने वाली उनको मजदूरी के हिसाब से की गई है| केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की गई है|

अगर आप भी मनरेगा योजना के लाभ आती हैं तो आपको भी जाना चाहिए कि आपके राज्य में मनरेगा राशि कितनी बढ़ाई गई है| केंद्र सरकार के इस फैसले से मनरेगा श्रमिकों को अब पहले से अधिक मजदूरी मिल पाएगी| इसके अनुसार नई दरें 1 अप्रैल 2024 से लागू हो जाएगी|

उत्तराखंड में सबसे कम और गोवा में सबसे अधिक मजदूरी बढ़ाई गई

 केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले मनरेगा श्रमिकों के हित में फैसला लेते हुए मनरेगा की मजदूरी दरों को 3 से 10% तक बढ़ाया गया| इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है| बड़ी हुई दरों के मुताबिक उत्तराखंड में सबसे कम 7 रुपए मजदूरी बढ़ाई गई जबकि गोवा में सबसे अधिक ₹34 मजदूरी बढ़ाई गई| गोवा में 10.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सबसे कम 3.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई|

इन राज्यों में हुई 10% बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मनरेगा मजदूरी एक समान है| वही इन दोनों राज्यों में श्रमिकों के मजदूरी दर में 10% की बढ़ोतरी देखी गई| मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में मौजूद 221 रुपए से बड़ा कर 243 रुपए मजदूरी की गई| अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी सबसे कम मजदूरी 234 रुपए प्रति दिन के हिसाब से तय की गई| वहीं आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्यों में 10% से अधिक मजदूरी बढ़ाई गई|

किस राज्य में कितनी मनरेगा मजदूरी मिलेगी लिस्ट देखें

राज्यमजदूरी दर प्रतिदिन (रुपए)
आंध्र प्रदेश300
अरुणाचल प्रदेश234
असम249
बिहार245
छत्तीसगढ़243
गोवा356
गुजरात280
हरियाणा374
झारखंड245
कर्नाटक349
केरल346
मध्य प्रदेश243
महाराष्ट्र247
पंजाब322
राजस्थान266
उत्तर प्रदेश237
उत्तराखंड237
पश्चिम बंगाल250
तमिलनाडु319

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon