सहारा इंडिया वालों को मिली खुशखबरी अब 5 लाख रुपए तक करो क्लेम, ऐसे मिलेगा पैसा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

सहारा रिफंड से जुड़ी एक बड़ी और खुशी की खबर सामने आई है। अब आप 5 लाख रुपए तक का क्लेम कर सकते हैं। सहारा इंडिया कंपनी में बड़ी संख्या में लोगों का पैसा फंसा हुआ है। पहले धीरे-धीरे रिफंड किया जा रहा था, लेकिन अब निवेशक ज्यादा राशि के लिए क्लेम कर सकते हैं। यदि आपने सहारा इंडिया कंपनी में लाखों की राशि निवेश की है, तो अब आपका पैसा जल्द वापस मिल सकता है। सहारा रिफंड की लेटेस्ट खबरों के अनुसार, निवेशक अब अधिक राशि के लिए दावा कर सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सहारा रिफंड से जुड़ी यह नई जानकारी क्या है। इसमें आपको अपने पैसे की वापसी की संभावना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जिससे आप समझ सकेंगे कि 5 लाख रुपए तक का क्लेम कैसे कर सकते हैं।

Sahara Refund 5 Lakh Rupees

सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से निवेशकों को उनकी रकम वापस की जा रही है। पहले यह सीमा 10 हजार रुपए तक थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दिया गया था। अब नवीनतम जानकारी के अनुसार, आप 5 लाख रुपए तक का दावा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अगर आप 5 लाख से अधिक की राशि के लिए दावा करना चाहते हैं, तो आपको कुछ समय इंतजार करना होगा, क्योंकि इसकी तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। निवेशकों द्वारा किए गए दावों पर सहारा इंडिया पोर्टल 45 दिनों के भीतर कार्यवाही शुरू करेगा।

कितने लोगों को पैसे वापस मिले

हाल ही में, बुधवार को गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया कि इस वर्ष 16 जुलाई तक लाखों निवेशकों को उनके पैसे वापस किए जा चुके हैं| सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से अब तक 4.2 लाख से भी अधिक लोगों को उनके पैसे मिल चुके हैं। इसके लिए कुल 362.91 करोड़ रुपए निवेशकों को वापस किए गए हैं|

कितने लोगों की कितनी राशि सहारा इंडिया में

जैसा कि आप जानते हैं, लाखों लोगों ने अपनी जमा पूंजी सहारा इंडिया कंपनी में निवेश की थी। लेकिन जब कंपनी संकट में आ गई, तो निवेशकों का पैसा भी फंस गया। जानकारी के मुताबिक, सहारा समूह में 9.88 करोड़ लोगों ने निवेश किया था, जिससे कुल 86,673 करोड़ रुपए लोगों के पैसे फंसे हुए हैं। जब लोगों का पैसा डूब गया, तो इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। सुप्रीम कोर्ट ने इसके बाद आदेश दिया कि निवेशकों के पैसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

जैसे ही सभी निवेशकों का सहारा में जमा पैसा डूब गया तो सभी लोग परेशान हो गए| क्योंकि वह अपनी मेहनत की कमाई को डूबता हुआ नहीं देख सकते थे| इस स्थिति में सभी निवेशकों ने सुप्रीम कोर्ट का सहारा लिया और अपना आवेदन प्रस्तुत किया। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को SEBI रिफंड खाते में से 5000 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने का आदेश दिया।

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल हेल्पलाइन नंबर जारी

आप बिना किसी शुल्क के अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं और अपना पैसा वापस प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको आवेदन फॉर्म जमा करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप पोर्टल के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करके मदद प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित नंबर पर संपर्क करें:

  • 0522 6973100
  • 0522 3108400
  • 0522 6931000
  • 08069208210

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment