PM Fasal Bima Yojana 2024: फसल खराब हो गई है तो भारत सरकार करेगी भरपाई, यहां से जाने आवेदन प्रक्रिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

PM Fasal Bima Yojana 2024: केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए फसल खराब होने पर उसकी भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई है| मौसम खराब, प्राकृतिक आपदा या फसल को बीमारी लगने से फसल खराब हो जाती है तो इन सभी नुकसानों की भरपाई के लिए फसल बीमा योजना के तहत लाभ लिया जा सकता है| अगर आप एक किसान हैं तो आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी होना जरूरी है| क्योंकि आप इस योजना के माध्यम से भारी नुकसान से भर सकते हैं| हम इस पोस्ट में पीएम फसल बीमा योजना से संबंधित जानकारी विस्तार से जानेंगे|

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है?

PM Fasal Bima Yojana के तहत किसानों की फसल का बीमा किया जाता है| जिसके लिए किसान को प्रीमियम का कुछ अंश ही अदा करना होता है और कुछ अंश सरकार द्वारा अदा किया जाता है| इस प्रकार से जिस भी फसल के लिए आपका बीमा होगा और वह फसल किसी भी कारण वंश से खराब हो जाती है तो बीमा कंपनी उस फसल के नुकसान की भरपाई करेगी|

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 18 फरवरी 2020 को फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई थी| और इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा व फसल नुकसान से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है| ताकि किसानों को फसल को लेकर नुकसान ने उठाना पड़े| इस योजना के तहत सरकार द्वारा अलग-अलग फसलों के नुकसान पर अलग-अलग राशि प्रदान की जाती है|

PM Fasal Bima Yojana 2024 के लाभ

पीएम फसल बीमा योजना के माध्यम से किसान कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं जो किस प्रकार से हैं:

  • प्राकृतिक आपदा आने से फसल नुकसान होने पर पूर्ण बीमा राशि|
  • फसल बीमा के लिए किसान ऑनलाइन कैलकुलेशन कर सकता है|
  • इस योजना के तहत किसान बहुत कम प्रीमियम पे कर, फसल नुकसान से बच सकता है|
  • इस योजना के लिए किसान आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है|
  • PM Fasal Bima Yojana के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है|

पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत शामिल फैसले

अगर आप पीएम फसल बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए निर्धारित कुछ फसलों में कोई एक फसल होनी चाहिए:

  • धान, गेहूं, बाजरा आदि|
  • गाना, कपास, जुट आदि
  • चना, मटर, मूंग, सोयाबीन, उड़द, अरहर, मशहूर, लोबिया आदि|
  • सरसों, तिल, मूंगफली, एंडी, बिनौला, सूरजमुखी, तोरिया,कुसुम, अलसी आदि|
  • अंगूर, केला, आलू, प्याज, अदरक, इलायची, हल्दी, सेब, आम, संतरा, अमरुद, लीची, पपीता, अनानास, चीकू, टमाटर, मटर, फूलगोभी आदि|

PM Fasal Bima Yojana के लिए पात्रता

  • भारत देश का कोई भी किसान इस योजना का लाभ दे सकता है|
  • किसान कृषि योग्य भूमि एवं लीज पर ली गई कृषि पर फसल बिमा योजना का लाभ ले सकता है|
  • आवेदक किसान द्वारा पहले किसी और कंपनी से फसल बीमा नहीं करवाया होना चाहिए|
  • आवेदक किसान के पास बीमा संबंधी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए|

किसानों के लिए खुशखबरी मिलेगा बिना गारंटी लोन

PM Fasal bima Yojana के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • कृषि योग्य भूमि संबंधी दस्तावेज
  • खसरा नंबर, खतौनी नंबर आदि की जानकारी
  • परिवार पहचान पत्र (केवल हरियाणा के लिए)

PM Fasal Bima Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाएं|
  • वेबसाइट के होम पेज पर फार्मर कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपको गेस्ट फार्मर के ऑप्शन का चयन करना है|
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा|
  • अब आवेदन फार्म में संपूर्ण जानकारी दर्ज करनी है और क्रिएट यूजर के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से पोर्टल पर लॉगिन हो जाना है|
  •  लॉगिन हो जाने के बाद आपके सामने बीमा आवेदन फॉर्म आ जाएगा|
  • अब आपको इस आवेदन फार्म को ध्यानपूर्वक भरना है और साथ में आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है|
  • अब आपको अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • इस प्रकार से आप पीएम फसल बीमा योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं|

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना नई बेनिफिशियल लिस्ट जारी, यहां से करें चेक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “PM Fasal Bima Yojana 2024: फसल खराब हो गई है तो भारत सरकार करेगी भरपाई, यहां से जाने आवेदन प्रक्रिया”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon