KVS Admission Selection List 2024: इन बच्चों का होगा केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन, यहां से करें लिस्ट चेक कर

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा कक्षा पहली से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई थी| एक नए पोर्टल के माध्यम से अभिभावक केंद्रीय विद्यालय संगठन में अपने बच्चे का दाखिला करवाने हेतु रजिस्ट्रेशन कर सकते थे। पहली कक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2024 थी और अन्य कक्षाओं के लिए, यानी दूसरी क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक, आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई थी।

आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए चयनित छात्रों की सूची जारी की जाएगी। आप इस सूची को केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

KVS Admission Selection List 2024

केंद्रीय विद्यालय संगठन के पूरे देश में 1294 स्कूल हैं| और लगभग लाखों बच्चे इसमें अपना एडमिशन लेना चाहते हैं| केवीएस द्वारा अभी कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक दाखिले हेतु आवेदन अंकित किए गए थे| 15 अप्रैल 2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है| अब सभी उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं कि केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा चयन सूची कब जारी की जाएगी| इस सूची में जिन भी छात्रों का नाम होगा उन्हें केंद्रीय विद्यालय में दाखिला मिल जाएगा|

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन सिलेक्शन लिस्ट तारीख

19 अप्रैल 2024 को केंद्रीय विद्यालय संगठन की पहली सूची जारी की जाएगी| अगर किसी छात्र का पहली सूची में नाम शामिल नहीं है तो उसे चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा पहली एडमिशन सूची के बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी| जिन बच्चों का नाम पहली लिस्ट में छूट जाएगा उनका नाम दूसरी लिस्ट में अवश्य आ जाएगा|

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन दस्तावेज

केवीएस में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12वीं तक छात्राओं को एडमिशन के समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी| यह दस्तावेज इस प्रकार से हैं:

  • शैक्षणिक दस्तावेज
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

केवीएस ऐडमिशन सिलेक्शन लिस्ट कैसे चेक करें?

केवीएस एडमिशन सूची जारी होने के बाद नीचे बताइए प्रक्रिया अनुसार आप सूची में नाम चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • होम पेज पर एडमिशन वाले सेक्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपको शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 का चयन करना है|
  • अब आपको नोटिफिकेशन बार में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के प्रथम लिस्ट दिखाई देगी| उसे पर क्लिक करें
  • क्लिक करते ही आपके सामने एडमिशन सिलेक्शन लिस्ट पीडीएफ आ जाएगी|
  • इस पीडीएफ को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं|
  • इस लिस्ट में आपको अपने बच्चों का नाम चेक करना है|
  • अगर इस सूची में बच्चे का नाम शामिल होगा तो उसे केंद्रीय विद्यालय संगठन में दाखिला ले सकता है|

अब यह भी पढ़ें: एक स्टूडेंट एक लैपटॉप योजना 2024

3 thoughts on “KVS Admission Selection List 2024: इन बच्चों का होगा केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन, यहां से करें लिस्ट चेक कर”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon