Krishi Sakhi Yojana 2024: क्या है कृषि सखी योजना? यहां से जाने

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

भारत सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान द्वारा देश भर की महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का नाम कृषि सखी योजना रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का है। योजना के तहत भारत सरकार का लक्ष्य महिलाओं को कृषि क्षेत्र में भागीदारी दिलाकर सालाना 60 से 80 हजार रुपए की आमदनी कमाने योग्य बनाने का है।

लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर की महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू करने पर विचार किया गया है। इनमें से एक कृषि सखी योजना है, जो की कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई है। आगे इस आर्टिकल में हम आपको भारत सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई कृषि सखी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने वाले हैं। योजना के तहत महिलाएं किस प्रकार लाभ प्राप्त कर सकती है। सारी जानकारी पाने के लिए आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

Krishi Sakhi Yojana क्या है?

महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। नरेंद्र मोदी के पिछले कार्यकाल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और इसी योजना को आगे बढ़ते हुए मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अब लखपति दीदी योजना के कार्य का विस्तार किया जा रहा है।

15 जून को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए देश भर की महिलाओं को संबोधित करते हुए कृषि सखी योजना को शुरू करने के बारे में जानकारी प्रदान की गई, योजना के तहत भारत सरकार महिलाओं को कृषि क्षेत्र में जरूरी प्रशिक्षण प्रदान करेगी। जिससे कि महिलाएं अपने क्षेत्र के किसानों की मदद कर सके और सालाना 60000 से लेकर 80000 रुपए तक की आमदनी प्राप्त कर सके।

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई कृषि सखी योजना लखपति दीदी योजना का ही एक रूप है। इस योजना में महिलाओं को सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण जैसे की ड्रोन उड़ने की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी, ताकि महिलाएं किसानों की मदद के साथ-साथ एक अच्छी आमदनी भी प्राप्त कर सके।

12 राज्यों में शुरू हुई योजना

भारत सरकार द्वारा कृषि सखी योजना को वर्तमान में केवल 12 राज्यों में शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना को देश के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मेघालय और झारखंड राज्यों में शुरू किया गया है।

Ladli Behna Awas Yojana

किसानों को मिलेगी सहायता

कृषि सखी योजना के माध्यम से भारत सरकार द्वारा महिलाओं को कृषि क्षेत्र से जुड़े कार्यों के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत यह महिलाएं अपने क्षेत्र के किसानों की मदद कर सकती हैं इस योजना के माध्यम से किसानों को भी फायदा होगा जो कि इस प्रकार है।

  • कृषि सखी योजना के तहत प्रशिक्षित महिला अपने क्षेत्र के किसानों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान कर सकती है।
  • महिलाएं अपने क्षेत्र के किसानों को विभिन्न प्रकार की कृषि पद्धतियों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान कर सकती हैं।
  • कृषि सखी योजना के तहत महिलाएं अपने क्षेत्र के किसानों से बात करके कृषि से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकाल सकती हैं।
  • अपने क्षेत्र में चल रहे किसान उत्पादक संगठन FPO की निगरानी कर सकती है।
  • महिलाएं अपने क्षेत्र के किसानों को मार्केटिंग से जुड़ी जानकारी प्रदान करने एवं उन्हें मार्केटिंग से जोड़ने का कार्य कर सकती है।

भारत सरकार द्वारा कृषि सखी योजना के तहत महिलाओं को ऊपर बताई गई गतिविधियों करने हेतु हर साल संसाधन शुल्क के रूप में ₹4500 का भुगतान भी किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा महिलाओं को कृषि सखी योजना के तहत 56 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें महिलाएं कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न प्रकार की पद्धतियों के बारे में जरूरी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी और अपने क्षेत्र के किसानों की मदद कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “Krishi Sakhi Yojana 2024: क्या है कृषि सखी योजना? यहां से जाने”

Leave a Comment