Bihar Labour Card List 2024: इन श्रमिकों को सरकार दे रही 5500 रुपए, यहां से करें लिस्ट में नाम चेक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

बिहार सरकार ने राज्य के श्रमिकों के लिए चिकित्सा सुविधा, पेंशन, और आवास योजना जैसी अनेक योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बिहार लेबर कार्ड की शुरुआत की है। इस कार्ड के माध्यम से बिहार राज्य के स्थायी निवासियों और श्रमिक वर्ग से जुड़े व्यक्तियों को लाभ प्रदान किया जा सकता है। लेकिन कार्ड प्राप्त करने से पहले आवेदकों को इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए, जैसे कि आवश्यक दस्तावेज़ और पात्रता मानदंड। इस लेख में हमने इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया है, जिससे आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Bihar Labour Card List 2024

बिहार लेबर कार्ड सूची को आप सभी आवेदक बिहार बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आसानी से ऑनलाइन माध्यम से अपने डिवाइस में चेक कर सकते हैं। यदि आपने अभी तक इस सूची की जांच नहीं की है, तो आप जल्दी से इसे चेक कर लें। अगर आपका नाम इस सूची में शामिल है, तो आपको बिहार लेबर कार्ड बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी होगी। इसके अलावा, यह जान लें कि लेबर कार्ड की वैधता केवल 5 वर्षों के लिए होती है, लेकिन आप नियमित रूप से इसे रिन्यूअल करवाकर इसका लाभ उठा सकते हैं। यह लेबर कार्ड 16 अंकों का होता है।

बिहार लेबर कार्ड के उद्देश्य

बिहार सरकार ने लेबर कार्ड को इसलिए जारी किया है कि राज्य के श्रमिकों को एक अलग पहचान प्रदान की जा सके। इसका मुख्य उद्देश्य है कि बिहार सरकार राज्य के श्रमिक वर्ग के मजदूरों को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करें, जिससे उनका व्यक्तिगत और पेशेवर विकास हो सके, और वे राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

NAREGA Job Card Apply Online

बिहार लेबर कार्ड के लाभ

बिहार राज्य के सभी योग्य श्रमिकों को लेबर कार्ड के द्वारा अनेक लाभ दिए जाएंगे। इस कार्ड के माध्यम से, लाभार्थी आवास योजना के तहत सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, बिहार लेबर कार्ड धारक आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। जिन श्रमिकों के पास यह कार्ड होता है, उन्हें राज्य में चलाई जा रही विविध सरकारी योजनाओं के लाभ मिलते हैं।

बिहार लेबर कार्ड के लिए पात्रता

लेबर कार्ड बनवाने के लिए आवेदनकर्ता को बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदनकर्ता के परिवार में किसी अन्य सदस्य के पास पहले से लेबर कार्ड नहीं होना चाहिए। साथ ही, आवेदनकर्ता ने पिछले एक वर्ष में कम से कम 90 दिन काम किया हो। लेबर कार्ड बनवाने के लिए आवेदक के पास सभी जरूरी दस्तावेज भी होने चाहिए।

बिहार लेबर कार्ड के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक कॉपी
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

Bihar Bakri Palan Yojana

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको बिहार बिल्डिंग एंड ऑथर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आना है|
  • अब आपके सामने इसका होम पेज खुलेगा। यहां, मेनू में जाएं और “रजिस्टर्ड लेबर” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको आवश्यक जानकारी, जैसे जिला, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, संबंधित क्षेत्र, वार्ड नंबर आदि, दर्ज करनी होगी।
  • सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद, आपको “सर्च” बटन का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करें।
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने बिहार लेबर कार्ड सूची प्रदर्शित हो जाएगी। यहां आप अपना नाम ध्यान से जांच लें।
  • इस तरह से आप बिहार लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं|

Bihar Labour Card Registration 2024

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment