Yojana Doot Bharti 2024: सरकार करेगी 50000 दूत की भर्ती

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 50,000 युवाओं को भर्ती करने का फैसला लिया था ताकि वे राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर सकें। इन युवाओं को ‘योजना दूत’ के रूप में जाना जाएगा, जो राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने में मदद करेंगे। इस बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा, जिसमें योजना दूत की भर्ती और उनके कार्य के बारे में विस्तार से बताया गया है।

Yojana Doot Bharti 2024

सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करते समय आम आदमी को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि आवेदन में नामांकन करते समय उम्मीदवार को यह पता नहीं होता कि वे कौन-कौन से दस्तावेज़ ले कर जाएँ और यह भी नहीं पता होता कि वे इसके लिए पात्र हैं या नहीं। इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने इन सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए 50,000 युवाओं को नियुक्त करेगी, जो सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे। इन ‘योजना दूत’ युवाओं की मदद से नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे और योजना में नामांकन करने में भी सहायता प्राप्त करेंगे।

योजना दूत भर्ती का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा योजना दूत भर्ती का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं के बीच कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाए और उन्हें उद्यमिता का प्रोत्साहन मिले। इसके साथ ही, सरकारी योजनाओं की जानकारी को योजना दूत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य भी है, ताकि राज्य के लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। महाराष्ट्र सरकार ने योजना दूत के रूप में 50,000 युवाओं की भर्ती की है, जिन्हें सरकार द्वारा निर्धारित वेतन भी दिया जाएगा।

योजना दूत से आम नागरिक को मिलेगी राहत

योजना दूत भर्ती के माध्यम से आम नागरिकों को सहायता मिलेगी। भाजपा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि हमारी सरकार ने सभी जिलों में हर साल तीन मुफ्त गैस सिलेंडर वितरित करने की घोषणा की थी, लेकिन महिलाएं इसके लिए लंबी कतारों में खड़ी हो गईं और इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की जानकारी भी नहीं थी। इसलिए योजना दूत उन्हें मदद करेंगे, ताकि आम नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें। योजना दूत के माध्यम से राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

योजना दूत के लिए 53.66 करोड़ रुपए की मंजूरी

भाजपा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि सरकार ने केंद्र और राज्य की योजनाओं के प्रचार और जागरूकता के लिए 50,000 युवाओं को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 10 पॉलिटेक्निक में 53.66 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है, जिसके माध्यम से उत्कृष्ट केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों से युवाओं में कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

Yojana Doot Bharti के लिए पात्रता

योजना दूत भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निर्धारित योग्यता को पूरा करना होगा| इसके बाद ही इच्छुक युवा Yojana Doot Bharti 2024 के लिए आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना चाहिए और उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, आवेदक को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। इस भर्ती के लिए महाराष्ट्र राज्य के शिक्षित युवा, लड़के और लड़कियाँ दोनों पात्र होंगे।

योजना दूत भर्ती के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • बैंक खाता

योजना दूत भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

महाराष्ट्र योजना दूध भर्ती में आवेदन करने के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि अभी राज्य सरकार द्वारा Yojana Doot Bharti 2024 को लेकर जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है और नहीं कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी की है| जैसे ही Yojana Doot Bharti के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाती है तो हम आपको अपने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बता देंगे इसलिए आप अवश्य से हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर लें|

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment