सभी महिलाओं को हर महीने ₹1500: Sukh Samman Nidhi Yojana

Sukh Samman Nidhi Yojana: हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए एक नई योजना इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सहायता राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी| इसके लिए राज्य सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है| जो भी इच्छुक महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं उन्हें जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन करना होगा|

हम इस पोस्ट में जानेंगे किस तरह से सुख सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करना है कौन-कौन इस योजना का लाभ ले सकता है क्या-क्या दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी पूरी जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक पढ़ें|

सुख सम्मान निधि योजना 2024

राज्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा सुख सम्मान निधि योजना शुरू की गई| हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य की लगभग 5 लाख से भी अधिक महिलाओं को दिया जाएगा| राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 800 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे| 

सुख सम्मान निधि योजना का उद्देश्य

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा राज्य की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है ताकि उन्हें हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा सके| इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को पूरी कर पाएंगी इसके लिए उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा| राज्य सरकार का इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना भी है|

सुख सम्मान निधि योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सहायता राशि मिलेगी|
  • इस योजना का लाभ 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की महिलाएं ले पाएंगी| 60 वर्ष के बाद की महिलाएं सामाजिक पेंशन योजना के तहत पहले से ₹1500 का लाभ प्राप्त कर रही हैं|
  • राज्य की महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा|
  • सरकार द्वारा इस योजना के तहत राज्य की 5 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ दिया जाना है|
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के लिए 800 करोड रुपए हर साल खर्च किए जाएंगे|

यह भी पढ़ें: फ्री सोलर चूल्हा योजना आवेदन करें

सुख सम्मान निधि योजना पात्रता

  • हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं|
  • केवल 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु की महिलाएं ही इस योजना का लाभ ले सकती है|
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को नजदीकी तहसील कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा करवाना होगा|

PM Awas Yojana Gramin List

सुख सम्मान निधि योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक खाता संख्या
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

सुख सम्मान निधि योजना आवेदन कैसे करें?

राज्य की महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए नीचे बताइए प्रक्रिया को फॉलो करके आवेदन कर लेना है:

  • सबसे पहले अपने नजदीकी तहसील कार्यालय में जाना होगा|
  • वहां से आपको इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करना है|
  • अब आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी आवेदक महिला का नाम, पता, आधार नंबर, खाता संख्या, आदि दर्ज करनी है|
  • अब आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर देना है|
  • अब आवेदन फार्म को इस कार्यालय में संबंधित कर्मचारी के पास जमा करवा देना है|
  • अब संबंधित कार्यालय की तरफ से आवेदन फार्म को स्था सत्यापित किया जाएगा|
  • इस प्रकार से आप सुख सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं|

यह भी पढ़ें: फ्री में लगवाएं सोलर पैनल

1 thought on “सभी महिलाओं को हर महीने ₹1500: Sukh Samman Nidhi Yojana”

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon