दिल्ली सरकार जल्द ही ‘महिला समृद्धि योजना’ शुरू करने जा रही है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मासिक 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। महिला समृद्धि योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान की थी, और अब इसे 8 मार्च 2025, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लागू करने की तैयारी है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र महिलाओं को आवश्यक दस्तावेज़ समय पर तैयार करने होंगे, अन्यथा वे इस सहायता राशि से वंचित रह सकती हैं।
महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य और महत्व
महिला समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी, जिससे वे अपने परिवार की बेहतर देखभाल कर सकेंगी और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकेंगी।
महिला समृद्धि योजना पात्रता मानदंड
महिला समृद्धि योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं:
- महिला समृद्धि योजना के लिए केवल दिल्ली राज्य की महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र हैं।
- महिला समृद्धि योजना के लिए लाभार्थी महिला दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला समृद्धि योजना आवेदिका की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- महिला समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- सरकारी नौकरी, पेंशन या अन्य सरकारी वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगी।
महिला समृद्धि योजना आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
महिला समृद्धि योजना आवेदन प्रक्रिया
इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। आवेदिकाओं को दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें।
- पंजीकरण के बाद प्राप्त यूज़रनेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवश्यक जानकारी भरें, जैसे व्यक्तिगत विवरण, संपर्क जानकारी, आय विवरण आदि।
- उपरोक्त आवश्यक दस्तावेज़ों को अपलोड करें।
- पूरी जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें
महिला समृद्धि योजना महत्वपूर्ण तिथियाँ
- योजना शुरू : 8 मार्च 2025 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर
- आवेदन की अंतिम तिथि: अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन सलाह दी जाती है कि महिलाएं जल्द से जल्द अपने दस्तावेज़ तैयार करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।