Ladli Behna Yojana 21th Installment: लाडली बहनों को 21वीं किस्त के 1250 रुपए जारी

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब तक, सरकार ने सफलतापूर्वक 20 किस्तें लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की हैं। हाल ही में, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 जनवरी 2025 को 20वीं किस्त जारी की थी, जो 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में जमा की गई।

21वीं किस्त की तारीख

सरकार द्वारा हर महीने की 10 तारीख तक महिलाओं के खातों में राशि भेजी जाती है। इसलिए, संभावना है कि लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त की राशि भी 10 फरवरी 2025 तक महिलाओं के खातों में आ जाएगी। हालांकि, सरकार द्वारा किस्त जारी करने की तिथि के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आप यह मानकर चल सकते हैं कि 10 से 12 फरवरी के बीच आपके बैंक खाते में पैसे आ जाएंगे।

1.63 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगी 21वीं किस्त

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नए साल में इस योजना के तहत पात्र महिलाओं का अवलोकन किया गया, जिसमें 1.63 लाख महिलाओं को अपात्र पाया गया है। इन सभी महिलाओं को अब इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि इनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है। इस योजना का लाभ केवल 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को ही मिलता है।

लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त के लिए पात्रता

लाड़ली बहना योजना के तहत केवल उन्हीं महिलाओं को लाभ मिलेगा जो इस योजना की पात्रताओं को पूरा करती होंगी। 21वीं किस्त का लाभ लेने के लिए नीचे दी गई पात्रता को पूरा करना आवश्यक है:

  • इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं को ही मिलेगा।
  • लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने वाली महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला या परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है।

लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त जारी करने के बाद आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इसका पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज में दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात अगले पेज में आपको “रजिस्ट्रेशन नंबर/ समग्र आईडी” दर्ज करना होगा।
  • अब आपको यहां दिए गए कैप्चा कोड को भरकर ओटीपी वेरीफिकेशन करना है।
  • अब आपके स्क्रीन पर योजना के किए गए सभी भुगतान का विवरण खुलकर आ जाएगा।
  • आप यहां चेक कर सकते हैं कि आपको 21वीं किस्त के पैसे मिले हैं या नहीं।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और 21वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी होने की उम्मीद है।
  • 1.63 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित किया गया है, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है।
  • लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और दिए गए चरणों का पालन करें।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon