Haryana Ration Card Download: सिर्फ 2 मिनट में करें डाउनलोड

Haryana Ration Card Download: हरियाणा सरकार द्वारा राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए नया पोर्टल https://epds.haryanafood.gov.in शुरू किया गया है| इस पोर्टल के माध्यम से आप सिर्फ 2 मिनट में अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| चाहे वह BPL Ration Card हो या AAY Ration Card हो या APL Ration Card हो| हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे किस तरह से आप Online Ration Card Download कर सकते हैं Family Id से | पूरी विस्तार से जानकारी के लिए पोस्ट अंत तक जरूर पढ़ें|

हरियाणा राशन कार्ड

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जो हर परिवार के लिए अनिवार्य है। हरियाणा सरकार नियमित रूप से अपने राज्यवासियों के लिए नई योजनाएं और लाभ प्रदान करती रहती है। अब हरियाणा सरकार ने हरियाणा राशन कार्ड को ऑनलाइन बना दिया है, ताकि लोग इसे आसानी से डाउनलोड कर सकें। आप भी अब अपना हरियाणा राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Haryana Ration Card Download

आर्टिकल का नामहरियाणा राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यराशन कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्यहरियाणा
हेल्पलाइन नंबर1800-180-2087
आधिकारिक वेबसाइटhttps://epds.haryanafood.gov.in

Haryana Digital Ration Card

आप सभी जानते हैं कि पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता था और फिर आपको BPL या AAY राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन खट्टर सरकार ने अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से राहत दी है और लोग अब अपने घरों से ही BPL और AAY राशन कार्ड बनवा सकते हैं। यह राशन कार्ड डिजिटल रूप में बनाए गए हैं, इसलिए इस पर किसी भी प्रकार की मोहर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

Haryana APL Ration Card Download

अगर आपकी वार्षिक आय 180000 रुपए से अधिक है| तो आप APL Ration Card बनवा सकते हैं| यह कार्ड आपको हरियाणा सरकार की तरफ से ऑटोमेटिक बनाकर नहीं दिया जाएगा| APL Ration Card प्राप्त करने के लिए आपको हरियाणा की Saral Haryana आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Haryana APL Ration Card के लिए आवेदन करना होगा| आवेदन करने के तुरंत बाद आप एपीएल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|

Haryana BPL Ration Card Download

अगर आपकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है तो आपको हरियाणा सरकार की तरफ से BPL Ration जारी किया जाएगा| BPL Ration Card बनवाने के लिए आपको किसी भी दफ्तर में जाकर आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है| आपकी फैमिली आईडी में वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए पाए जाने पर आपका नाम BPL Ration List में शामिल कर दिया जाएगा| उसके बाद आप आसानी से Haryana BPL Ration Card Download कर पाएंगे|

Haryana AAY Ration Card Download

अगर आपकी वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है तो आपको हरियाणा सरकार की तरफ से AAY Ration Card जारी किया जाएगा| यह राशन कार्ड भी आपकी परिवार पहचान पत्र में एक लाख आय पाए जाने पर ऑटो मोड से जारी किया जाएगा| Haryana AAY Ration Card बनवाने के लिए भी आपको किसी भी सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं होगी| सभी तरह के राशन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है|

फ्री सोलर पैनल योजना

Haryana Ration Card Download कैसे करें?

राशन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है:

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://epds.haryanafood.gov.in पर जाना है|
  • होम पेज पर Citizen Corner पर क्लिक करें|
  • अब Search Ration Card के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा|
  • अब अपना फैमिली आईडी नंबर दर्ज करें|
  • दिखाया गया कैप्चा कोड दर्ज करें और Get Member Details के ऑप्शन पर क्लिक कर दें|
  • आप फैमिली में से किसी एक मेंबर का चयन करें| और Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब चयन किए गए मेंबर के फैमिली आईडी में रजिस्टर नंबर पर ओटीपी आएगा|
  • ओटीपी दर्ज करें और Verify OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने आपका राशन कार्ड आ जाएगा|
  • अब Action Option में दिए Download Ration Card पे क्लिक कर राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|

यह भी पढ़ें: महिलाओं को फ्री सोलर आटा चक्की

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon