Bihar Labour Card Registration 2024: बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, नया लिंक हुआ जारी

बिहार सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रही है। इन सभी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सरकार के पास सभी श्रमिकों का विवरण होना जरूरी है। इसी क्रम में बिहार सरकार द्वारा श्रमिकों को बिहार लेबर कार्ड प्रदान किया जा रहा है, जिसके माध्यम से उनकी पहचान होगी और वे सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। बिहार लेबर कार्ड प्राप्त करने के लिए सभी श्रमिकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस विषय में अधिक जानकारी इस लेख में उपलब्ध होगी।

Bihar Labour Card Registration 2024

बिहार लेबर कार्ड एक विशेष पहचान पत्र है जो बिहार के श्रमिकों को प्रदान किया जाता है। इस कार्ड में श्रमिकों के सभी डेटा एन्क्रिप्टेड होते हैं। यह कार्ड 16 अंकों का होता है, जबकि आधार कार्ड 12 अंकों का होता है। सरकार का उद्देश्य श्रमिकों के डेटा को सुरक्षित रखना है ताकि उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ मिल सके। बिहार के श्रमिक इस कार्ड की मदद से तमाम योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं और कई योजनाओं में बिना आवेदन किए ही लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्ड को हर 5 साल नवीनीकृत किया जाना चाहिए।

बिहार लेबर कार्ड के लाभ

बिहार लेबर कार्ड के माध्यम से बिहार के श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है, जैसे कि –

  • बेटियों के विवाह हेतु 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता राशि।
  • बच्चों की शिक्षा के लिए 25,000 रुपये की सहायता।
  • साइकिल खरीदने के लिए 3,500 रुपये की सहायता।
  • मकान की देखभाल के लिए 20,000 रुपये की राशि।
  • उपकरण खरीद हेतु 15000 की राशि|
  • प्रति वर्ष चिकित्सा सहायता 3,000 रुपये।
  • पेंशन के रूप में प्रतिमाह 1,000 रुपये, आदि।

बिहार लेबर कार्ड के लिए पात्रता

  • बिहार का निवास होना अनिवार्य है|
  • 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच आने वाला श्रमिक बिहार लेबर कार्ड बनवा सकता है|
  • श्रमिक द्वारा 90 दिन का कार्य किया होना चाहिए|

बिहार लेबर कार्ड के लिए दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

PM Awas Yojana Online Apply

बिहार लेबर कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के लिए Bihar Building & Other Construction Workers Welfare Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • मुख्य पेज पर Labour Registration का विकल्प उपलब्ध होगा, जिसे चुनना होगा।
  • आप ऊपर दिए गए ऑफिशल वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके सीधे आवेदन के पेज पर पहुंच सकते हैं।
  • Labour Registration पर क्लिक करने के बाद, ‘नया रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करें’ का विकल्प मिलेगा, जिसे चुनना होगा।
  • अब आगे बढ़कर आपको आधार सत्यापन पर क्लिक करना होगा और अपना आधार नंबर डालकर सत्यापन करना होगा।
  • आधार सत्यापन के बाद, आपके सामने बिहार लेबर कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा।
  • अब इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें, जैसे- नाम, आपके नियोजन का विवरण, बैंक खाता विवरण, परिवार के सदस्यों का विवरण, आदि।
  • अंत में, ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • अब 50 रूपये का शुल्क काटने के बाद, आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा।

E Shram Card List 2024

बिहार लेबर कार्ड नवीनीकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • बिहार भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां श्रम पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अगले पृष्ठ पर, पंजीकरण नवीनीकरण या पहले से ही ऑनलाइन पंजीकृत श्रमिकों के लिए विकल्पों में से एक पर क्लिक करें।
  • अब आपसे आपका पंजीकरण नंबर मांगा जाएगा। अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें और फिर “दिखाएं” पर क्लिक करें।
  • अब आपके लेबर कार्ड से संबंधित सभी जानकारी प्रदर्शित होगी।
  • यदि आपको कोई संशोधन करना है, तो आप उसे कर सकते हैं।
  • पूरी जानकारी के पश्चात सबमिट के बटन पर क्लिक करें|
  • इस प्रकार, आप अपने लेबर कार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

PM Vishwakarma Yojana 2024

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon