अबुआ आवास योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और बेघर नागरिकों को पक्का मकान प्रदान करना है। यह योजना उन लोगों के लिए विशेष रूप से बनाई गई है, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इस योजना के तहत पात्र नागरिकों को सरकार ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता देती है, जिससे वे अपना खुद का पक्का मकान बना सकें।
अगर आप झारखंड राज्य से हैं और आपने अबुआ आवास योजना के तहत आवेदन किया है तो आपको अबुआ आवास योजना की पेमेंट की स्थिति अवश्य से चेक करनी चाहिए| हम इस पोस्ट में अबुआ आवास योजना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें इसके बारे में विस्तार से जानेंगे| पूरी जानकारी के लिए पोस्ट तक पढ़ें|
अबुआ आवास योजना की मुख्य विशेषताएं
इस योजना के तहत सरकार ने राज्य के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को मकान देने का लक्ष्य रखा है। झारखंड सरकार का उद्देश्य 2026 तक लगभग 8 लाख परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाना है। जो परिवार कच्चे मकान में रह रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
इस योजना का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासियों को ही मिलेगा। इसके अलावा, आवेदक की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। जो लोग पहले से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठा चुके हैं या कोई सरकारी कर्मचारी हैं, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
अबुआ आवास योजना के लाभ
- गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना, जिससे उनका जीवन स्तर सुधर सके।
- योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को ₹2 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- जो नागरिक कच्चे मकान में रह रहे हैं, उन्हें इस योजना के तहत प्राथमिकता दी जाती है।
- इस योजना से राज्य के गरीब नागरिकों का आवासीय सपना साकार होता है।
अबुआ आवास योजना आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
अबुआ आवास योजना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
अबुआ आवास योजना के तहत जिन नागरिकों ने आवेदन किया है, वे अपने भुगतान की स्थिति (पेमेंट स्टेटस) ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले https://aay.jharkhand.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
- मुख्य पृष्ठ पर “रिपोर्ट” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपनी वित्तीय वर्ष की जानकारी दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।
- आवश्यक जानकारी भरें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
- अपने जिले और पंचायत का चयन करें और सूची में अपने नाम की तलाश करें।
- पेमेंट स्टेटस की पूरी जानकारी आपके नाम के सामने दिखाई देगी।