India Post GDS Cut Off Release: इंडिया पोस्ट का जीडीएस कट ऑफ यहां से देखें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होकर 5 अगस्त 2024 तक चली थी| इस बीच जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया था उन्हें इंडिया पोस्ट जीडीएस की कट ऑफ लिस्ट का इंतजार है| बता दे कि इस भर्ती के लिए 44228 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे| इसके लिए संभावित कैटिगरी वाइज कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है जो कि आप नीचे चेक कर सकते हैं|

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती इस साल की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है, जिसमें कुल 44,228 पदों पर चयन किया जाएगा। इसके लिए आवेदन 15 जुलाई से 5 अगस्त तक स्वीकार किए गए थे। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद से ही सभी उम्मीदवार कट ऑफ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हुए हैं, वे जानने के इच्छुक हैं कि उनका चयन होगा या नहीं।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की कट ऑफ लिस्ट ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जारी की जाएगी| इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी फिलहाल हम आपको इंडिया पोस्ट डा की संभावित कट ऑफ लिस्ट कैटिगरी वाइज उपलब्ध करवा रहे हैं| जिससे आप आइडिया लगा सकते हैं कि कितने नंबरों पर आपका सिलेक्शन हो सकता है|

आपको जानकारी देना चाहेंगे कि कट ऑफ आपके द्वारा भरे गए प्रेफरेंस और स्थान के चयन पर निर्भर करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के पोस्ट ऑफिस में कट ऑफ आमतौर पर कम होती है। हम आपको इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की संभावित कट ऑफ के बारे में सटीक जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

India Post GDS Cut Off

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 84% या उससे अधिक हो सकती है, और यह 84% से लेकर 99% या 100% तक हो सकती है। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए कट ऑफ 82% या उससे अधिक रहने की संभावना है, यानी इन वर्गों की कट ऑफ 82% से 99% के बीच हो सकती है। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग की कट ऑफ 77% से शुरू हो सकती है और 99% तक जा सकती है। यह कट ऑफ आपके द्वारा चुने गए राज्य, पोस्ट ऑफिस, और डिवीजन पर भी निर्भर करेगी।

ऑफिशियल कैटिगरी वाइज कट ऑफ कैसे चेक करें?

पहले आपको इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद, ‘इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट’ के लिंक पर क्लिक करें और अपने राज्य के रिजल्ट लिंक को चुनें। इससे रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी। फिर, इसमें अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, और अन्य जानकारी जांच लें। ध्यान दें कि इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ भी जारी की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment